Get App

वंदे भारत ट्रेन में कितनी दूरी की यात्रा पर मिलता है चाय-नाश्ता और खाना? यहां जानिए पूरी डिटेल

Vande Bharat Train: देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यात्रियों की ओर से वंदे भारत ट्रेन की मांग भी बढ़ रही है। इस बीच खानपान को लेकर कई बार शिकायतें आती रहती हैं। यह समस्या वंदे भारत के अलावा राजधानी समेत अन्य ट्रेनों में बढ़ गई है। ऐसे में आइये जानते हैं वंदे भारत ट्रेन में कब नाश्ता और खाना मिलता है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 3:08 PM
वंदे भारत ट्रेन में कितनी दूरी की यात्रा पर मिलता है चाय-नाश्ता और खाना? यहां जानिए पूरी डिटेल
Vande Bharat Train: रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत में सफर के दौरान समय के हिसाब नाश्ता और भोजन मिलता है।

भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) वंदे भारत एक्सप्रेस इस समय भारतीय रेल की शान है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) की कोशिश है कि इस ट्रेन को हर राज्य में चलाया जाए। वहीं इस ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर यात्रियों में संदेह की स्थिति बनी हुई है। खानपान को लेकर यात्रियों को ओर से शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर वंदे भारत ट्रेन में खान पान का क्या नियम है, कब नाश्ता मिलेगा और कब लंच और डिनर मिलता है?

दरअसल, टिकट बुकिंग के समय खानपान के विकल्प में सिर्फ वेज, नानवेज या नो फूड का ही विकल्प दिखाई देता है। इसमें लंच नाश्ते का कोई टाइम नहीं लिखा होता है। लेकिन सफर के दौरान अगर भोजन का विकल्प आने चुना है तो इतना तय है कि लंच और नाश्ता जरूर मिलेगा।

वंदे भारत में कब मिलेगा नाश्ता और भोजन?

वंदे भारत में कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को काफी भ्रम की स्थिति बनी रहती है। आमतौर यात्री कम दूरी के सफर में भी नाश्ते और लंच या डिनर की उम्मीद करते हैं। जिससे कई बार विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। इस बीच मध्य रेल मुंबई के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला का कहना है कि सफर के दौरान नाश्ते के समय नाश्ता मिलता है और भोजन के टाइम लंच या डिनर मुहैया कराया जाता है। नीला ने बताया कि जैसे मुंबई से सोलापुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कल्याण के बाद नाश्ता मिलना शुरू हो जाता है। वहीं पुणे के बाद भोजन का समय हो जाता है। इस बीच अगर किसी का नाश्ते के समय सफर खत्म हो रहा है तो उसे भोजन मिलना मुश्किल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें