One8 Commune: विराट कोहली के रेस्टोरेंट का हैदराबाद में भी ले सकेंगे जायका, खुल गई ब्रांच

One8 Commune ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में सफलतापूर्वक विस्तार किया है। इसकी मौजूदगी वाले शहरों की लिस्ट में अब हैदराबाद भी शामिल हो गया है। दिसंबर 2023 में एक खबर आई थी कि एक शख्स को मुंबई में विराट कोहली के रेस्टोरेंट में इसलिए एंट्री नहीं दी गई क्योंकि उसने वेष्टी पहनी हुई थी

अपडेटेड May 25, 2024 पर 12:58 PM
Story continues below Advertisement
One8 Commune को साल 2017 में शुरू किया गया था।

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की रेस्टोरेंट चेन One8 Commune का जायका अब हैदराबाद में भी लिया जा सकेगा। HITEC City में हार्ड रॉक कैफे के पास, नॉलेज सिटी में RMZ द लॉफ्ट में One8 Commune की एक ब्रांच खोली गई है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर इसकी एक झलक साझा की, जिसमें लॉन्च की तारीख 24 मई बताई गई। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "मेरे लिए, वन8 कम्यून सिर्फ एक जगह से कहीं अधिक है।'

रेस्टोरेंट स्वादिष्ट भोजन, क्रिकेट वाइब्स और सिनेमाई आकर्षण सभी को एक ही स्थान पर कंबाइन करते हुए एक यूनीक डाइनिंग एक्सपीरिएंस का वादा करता है। माहौल को स्टाइलिश और वेलकमिंग बनाया गया है, जो फूड लवर्स और खेल प्रेमियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

और कहां-कहां हैं One8 Commune की ब्रांच

One8 Commune को साल 2017 में शुरू किया गया था। इसने दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में सफलतापूर्वक विस्तार किया है। इसकी मौजूदगी वाले शहरों की लिस्ट में अब हैदराबाद भी शामिल हो गया है। रेस्टोरेंट कारोबार में कोहली के उद्यम को अच्छी सराहना मिली है।


Pune Porsche Accident: ड्राइवर, अच्छा इनाम, पिज्जा पार्टी; फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा होता जा रहा है केस, आरोपी के दादा भी अरेस्ट

दिसंबर 2023 में विवाद में घिरा

दिसंबर 2023 में एक खबर आई थी कि एक शख्स को मुंबई में विराट कोहली (Virat Kohli) के रेस्टोरेंट में इसलिए एंट्री नहीं दी गई क्योंकि उसने वेष्टी (तमिलनाडु में शरीर के निचले हिस्से के चारों ओर लपेटा जाने वाला एक सफेद कपड़ा) पहनी हुई थी। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में तमिलनाडु के शख्स ने दावा किया था कि उसे वन8 कम्यून में एंट्री नहीं दी गई। आदमी ने व्हाइट शर्ट और मैचिंग वेष्टी पहनी हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।