12 अगस्त से इस महीने के पहले लंबे वीकेंड की शुरुआत हो रही है। ऐसे में कई सारे लोगों का प्लान फैमिली या दोस्तों के साथ एक शानदार और बढ़िया सी ट्रिप पर जाने का हो सकता है। हालांकि अगर आपने कोई ऐसा प्लान नहीं बनाया है और कहीं बाहर घूमने नहीं जा रहे हैं तो आपको मायूस या उदास होने की जरूरत नहीं है। अगर आप देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे शहर नोएडा के निवासी हैं तो आप अपने दोस्तों या फिर फैमिली के साथ किसी रेस्टोरेंट में एक अच्छे से डिनर पर भी जा सकते हैं। ऐसे में आइये आपको बताते हैं नोएडा के पांच ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में जहां पर इन वीकेंड्स में आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं।
इम्परफेक्टो जेन जी और मिलेनयल्स की कटैगरी में आने वाले लोगों में खासा फेमस है। पूरे दिल्ली एनसीआर के अलग अलग इलाके में इसकी ब्रांच है। जिनमें हौज खास और गुरुग्राम शामिल हैं। यह रेस्टोरेंट कुछ खास मौकों पर कई सारे शानदार ऑफर्स की पेशकश भी करता है। इसके अलावा अगर आप एल्कोहल का सेवन करते हैं तो यहां पर आपको उसका इंतजाम भी मिल जाएगा। नोएडा के सेक्टर 38 के गार्डन गैलेरिया में यह रेस्टो बार मौजूद है।
स्पेजिया बिस्ट्रो रेस्टोरेंट नोएडा सेक्टर 104 के हाजीपुर इलाके के जीटी, 01/02, दूसरी मंजिल पर स्थित है। इस रेस्टोरेंट का डेकोरेशन काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। अंदर का इंटीरियर देख कर आपकी थकान दूर हो जाएगी। इसके अलावा यहां पर आपको चिली इंडियाना सुशी, माचो नाचो कॉम्बो, वेज शेजवान डिम्सम्स और लिप-स्मैकिंग मोजिटोस जैसे लजीज पकवान मिल जाएंगे।
सूत्र गैस्ट्रोपब नोएडा के कुछ सबसे फेमस रेस्टोबार में शामिल है। यह रेस्टोबार नोएडा सेक्टर 38 के गार्डन गैलेरिया में है। साथ ही यह बेहद ही खूबसूरत भी है। इस रेस्टोबार में एल्कोहल का भी इंतजाम रखा गया है। साथ ही यहां पर आप पॉटेड पुचका, स्पाइस पॉट, दही कबाब, डोनट्स, मैंगो जिंजर चिकन, चाट पिज्जा और भी काफी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।
बारिश मून बार एंड ब्रेवरी
बारिश मून बार एंड ब्रेवरी रेस्टोबार नोएडा के सेक्टर 38 ए में गार्डन गैलेरिया के पास बना हुआ है। यह काफी शानदार, सस्ता और खूबसूरत रेस्टोरेंट है। यहां पर आपको स्पाइसी चिकन मोमोज, मिक्स वेज टका और तंदूरी पनीर टिक्का पिज्जा और इस तरह के कई सारे पकवान मिल जाएंगे।