Credit Cards

Vistara की फ्लाइट में हाईवोल्टेज ड्रामा! नशे में धुत महिला यात्री ने उतारे कपड़े, बीच हवा में एयर होस्टेस से की मारपीट

Vistara की एक फ्लाइट में हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। इस बार की घटना अबू धाबी से मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट में हुई जब एक 45 वर्षीय 'शराबी' इतालवी महिला ने कथित तौर पर एक केबिन क्रू मेंबर को घूंसा मारा और दूसरे पर थूक दिया। इतना ही नहीं महिला ने फ्लाइट में कपड़े भी उतार दिए

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
Vistara के केबिन क्रू की शिकायत पर पुलिस ने फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया

फ्लाइट्स में पिछले कुछ दिनों से आए दिन हंगामे की लगातर खबरें सामने आ रही हैं। अब विस्तारा (Vistara) की एक फ्लाइट में हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। अबू धाबी से मुंबई आने वाली विस्तारा की एक फ्लाइट में इटली की एक शराबी महिला यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं महिला ने फ्लाइट में कपड़े भी उतार दिए। आरोप है कि अबू धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट में सवार 45 वर्षीय 'शराबी' इतालवी महिला ने कथित तौर पर एक केबिन क्रू मेंबर को घूंसा मारा, जबकि दूसरे पर थूक दिया। मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे नोटिस जारी किया है।

यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब फ्लाइट नंबर UK 256 अबू धाबी से मुंबई आ रही थी। विदेशी महिला यात्री को क्रू मेंबर के साथ मारपीट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, महिला यात्री को कुछ देर बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। महिला को 25 हजार रुपये का जुर्माना भरने पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, महिला मूल रूप से इटली की रहने वाली है। उसका नाम पाओला पेरुशियो (Paola Perruccio) है। महिला काफी नशे में थी।

कब शुरू हुआ विवाद?


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला यात्री पर आरोप है कि उसने अबू धाबी से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट (UK 256) में केबिन क्रू के एक मेंबर को मुक्का मारी, जबकि दूसरे क्रू मेंबर पर थूक दी। एयरलाइन कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करने वाली सहार पुलिस ने कहा कि महिला यात्री का नाम पाओला पेरुशियो है, जो नशे में पूरी तरह से धुत थी।

यात्रा के दौरान वह अपने सीट से उठकर बिजनेस क्लास की सीट पर बैठ गई। जब क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई तो उसने एक क्रू मेंबर के मुंह पर कथित तौर पर मुक्का मार दिया। वहीं, जब दूसरी क्रू मेंबर ने महिला को रोकने की कोशिश की तो उसपर उसने थूक दिया। इतना ही नहीं कुछ देर बाद वह अपने कपड़े उतारकर फ्लाइट में घूमने लगी। केबिन क्रू की शिकायत पर सहार पुलिस ने सोमवार तड़के फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया।

घटना को लेकर पुलिस का बयान

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के हवाले से लिखा गया है, “लगभग 2.30 बजे महिला (जो कि इकोनॉमी क्लास में बैठी थी) अचानक उठी और बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई। केबिन क्रू के दो मेंबर्स ने उससे संपर्क किया और पूछा कि क्या आपको मदद की जरूरत है? जब यात्री ने कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने उससे अपनी निर्धारित सीट पर लौटने का अनुरोध किया। इस पर उसने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया और आक्रामक इशारे करने लगी, जिससे चालक दल को संदेह हुआ कि वह उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है।"

जब चालक दल के सदस्यों ने महिला को दुर्व्यवहार करने से रोकने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर उनमें से एक के चेहरे पर मुक्का मारा और दूसरे पर थूक दिया। जब अन्य चालक दल के मेंबर्स अपने सहयोगियों की मदद के लिए दौड़े, तो महिला ने कपड़े उतारना शुरू कर दिया। अधिकारी ने आगे बताया कि कुछ देर बाद महिला कपड़ों के बिना फ्लाइट में चलने लगी। शराबी महिला को वश करने के लिए एयरलाइन कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें- Air India पर DGCA ने लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना, पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में 'पेशाब की घटना' की जानकारी नहीं देने पर एक्शन

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कप्तान के निर्देश पर केबिन क्रू ने उसे कपड़े पहनाए और उसे फ्लाइट के एक पिछले सीट से बांध दिया। जब वह सुबह करीब 5 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला का पासपोर्ट जब्त कर लिया और उसे अंधेरी कोर्ट में पेश करने के बाद मामले में आरोप पत्र भी दायर किया। फिलहाल, उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।