Get App

Vitamin D Benefit: धूप में कब बैठने से मिलता है विटामिन D ? यहां जानिए सही समय

Vitamin D Benefit: विटामिन D सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसकी कमी से हड्डियों, ब्लड प्रेशर, दांत और मांसपेशियों की सेहत पर असर पड़ता है। Vitamin D की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है। जिससे थकान, उदासी और तनाव बढ़ने लगता है। धूप में बैठने से विटामिन D की पूर्ति होती है। ऐसे में आखिर धूप में कब बैठना चाहिए

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 26, 2023 पर 3:00 PM
Vitamin D Benefit: धूप में कब बैठने से मिलता है विटामिन D ? यहां जानिए सही समय
Vitamin D Benefit: धूप में सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच बैठना बेहतर माना जाता है।

Vitamin D Benefit: हम सब लोग जानते हैं कि सेहत के लिए धूप बहुत जरूरी है। इससे विटामिन D की पूर्ति होती है। गर्मी के समय में लोग सूर्य की रोशनी से कोसों दूर भागते हैं। वहीं सर्दी के मौसम में लोग सूर्य के नजदीक आते हैं। विटामिन D भी सेहत के लिए काफी जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से हड्डियों, ब्लड प्रेशर, दांत और मांसपेशियों की सेहत पर असर पड़ता है। Vitamin D की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है। थकान, उदासी और तनाव बढ़ने लगता है। इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आजकल बहुत से लोग टैबेलेट खाने लगते हैं।

धूप से विटामिन D की पूर्ति करने के लिए हर मौसम में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक धूप में बैठना फायदेमंद माना जाता है। गर्मी में 20 से 25 मिनट और सर्दी में दो घंटे की धूप सेंकना फायदेमंद माना जाता है। इतने समय में शरीर भरपूर मात्रा में विटामिन D अवशोषित कर लेता है।

धूप के फायदे भी जान लीजिए

सूर्य की रोशनी में थोड़ा समय बिताने से ही कई फायदे मिलते हैं। इसमें से सबसे ज्यादा विटामिन D मिलता है। आज के समय में कई लोगों को विटामिन D की कमी हो रही है। सूर्य की रोशनी हमारे शरीर को ऊर्जावान भी बनाए रखता है। सूर्य की रोशनी से बॉडी को यूवीए मिलता है। जिससे हमारा ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इसके अलावा ये ब्लड ग्लूकोज लेवल में सुधार करता है। अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए सूर्य की रोशनी बहुत मददगार रहेगी। ये आपको गहरी नींद दिलाने में मददगार रहती है। सूर्य की रोशनी में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन होता है। जिससे गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें