Local 18
Local 18
Vivah Muhurat 2024: क्या आप भी शादी के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं। साल 2024 में शादी के मुहूर्त का जुलाई के महीने में है। उसके बाद नवंबर से शादी के शुभ मुहूर्त देश में शुरू है जाएंगे। भारत में ज्यादातर परिवार विवाह के जोड़े की कुंडली को देखकर ही शुभ मुहूर्त निकालते हैं। यहां आपको साल 2024 के विवाह के मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं।
साल 2024 में शादी के शुभ मुहूर्त
बिहार के दरभंगा में हर वर्ष की भांति इस साल पंडित सभा का आयोजन हुआ। जिसमें देश-विदेश से आए पंडित और विद्वानों ने अपने-अपने पंचांग का मिलान कर एक मत के साथ पारित किया। जिसमें मुख्य रूप से विवाह, मुंडन, उपनयन, गृह आरंभ और गृह प्रवेश के दिनों को निर्धारित किया गया। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए किया जाता है कि किसी भी पंचांग में पर्व-त्योहार और शुभ लग्न तक के तारीख और मुहूर्त में किसी भी तरह के असमंजस की स्थिति पैदा ना हो। इसके लिए विश्वविद्यालय पंचांग के प्रधान संपादक और निदेशक के द्वारा तथ्य के साथ दिन और मुहूर्त को रखा जाता है। जिसमें देश-विदेश से आए विद्वान अपने पंचांगो की तिथि की गणना करते हैं। यहां से एक मत होने के बाद विद्वानों के द्वारा अपने-अपने पंचांग को प्रकाशित किया जाता है।
ये हैं शुभ मुहूर्त
विश्वविद्यालय पंचांग के निदेशक डॉ। कुणाल कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पंडित सभा आयोजित की जाती है। इसमें 5 पंचांगकार आते हैं और सभी मिलकर विश्वविद्यालय पंचांग के गणित के साथ मिलान करते हैं। होली या दीपावली पर्व के साथ-साथ शुभ कार्य या लग्न में तिथि में कोई अंतर ना हो या मुहूर्त में किसी प्रकार की भिन्नता ना हो इसके लिए पंडित सभा का आयोजन कर इसका मिलान किया जाता है।
इस वर्ष विवाह के बन रहे हैं 52 शुभ मुहूर्त
विश्वविद्यालय पंचांग के निदेशक डॉ। कुणाल कुमार झा ने बताया कि गणित या पर्व-त्यौहार की तिथि को लेकर किसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है तो उसका प्रमाण विश्वविद्यालय के प्रधान संपादक प्रो। रामचंद्र झा और निदेशक डॉ। कुणाल कुमार झा साक्ष्य के साथ यहां निर्णय लेते हैं। इस वर्ष विवाह के कुल 52 मुहूर्त बन रहे हैं। यह शुभ मुहूर्त 18 नवंबर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 6 जून तक विवाह का दिन बन रहा है। वहीं उपनयन के लिए 13 दिन बन रहा है। दुरागमन के लिए कुल दिन 24 दिन शुभ है। मुंडन के लिए कुल 23 दिन है, जो नवंबर से प्रारंभ होगा और जुलाई तक चलेगा। वहीं गृह आरंभ के लिए कुल 20 दिन हैं और गृह प्रवेश के कुल 28 दिन के योग बन रहे हैं।
जुलाई 2024: 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 और 17.
नवंबर 2024: 17,18, 22 , 23, 24 और 25 .
दिसंबर 2024: 02, 03, 04, 05, 09, 10 , 11, 13, 14 और 15
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।