पत्नी के साथ मारपीट के बाद फिर एक बार सुर्खियों में छाए विवेक बिंद्रा को लेकर एक और अहम खुलासा हुआ है। मोटिवेशनल स्पीकर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ एक्शन लेने के लिए नोएडा पुलिस एकदम तैयार है। विवेक बिंद्रा की हाल ही में 6 दिसंबर को शादी हुई थी। उनकी पत्नी ने उनपर मारपीट के इल्जाम लगाए हैं। उनकी पत्नी यानिका की एक नई वीडियो सामने आई है। वीडियो में यानिका ने बताया कि उन्हें 30-40 थप्पड़ लगातार मारे गए हैं।
विवेक बिंद्रा की पत्नी अस्पताल के एक बेड पर लेटी हुई हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। हाथ पर चोट के निशान हैं और कलाई पर भी चोट लगी है। उनके कान का भी पर्दा फट गया है। विवेक बिंद्रा और पत्नी के साथ हुए मारपीट के मामले में पुलिस का बयान सामने आया है। एक आदमी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन की शादी विवेक बिंद्रा के साथ हुई थी। इसी आदमी ने उसकी बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मां से बीच बचाव में बढ़ा विवाद
विवेक बिंद्रा अपनी मां से बातचीत कर रहे थे तभी बीच में यानिका आ गई। बीच बचाव के चक्कर में यानिका के साथ विवेक लड़ने लगे और गाली गलौज के साथ मारपीट भी कर दी। शरीर पर घाव के निशान हैं, कान का पर्दा फटने से आवाज सुनाई नहीं दे रही है। सिर के बाल नोचने की वजह से घाव हो गए हैं जिससे सिरदर्द हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं विवेक बिंद्रा का पहली पत्नी गीतिका से भी विवाद चल रहा है।
पहली पत्नी के साथ भी विवाद
पत्नी गीतिका के मामले में सुनवाई के दौरान उन पर वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा था। कोर्टरूम का वीडियो रिकॉर्ड करने के इल्जाम में विवेक बिंद्रा के फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद फोन को वापिस दे दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गीतिका ने भी अपनी जान को खतरा बताया था। सोशल मीडिया पर लगातार संदीप महेश्वरी के आवाज उठाने से विवेक बिंद्रा चर्चा में छाए हुए हैं। एक फाइनेंशियल फ्रॉड को लेकर चर्चा में आया ये मामले अब बड़े क्राइम में बदल गया है।