सरकार का इन कर्मचारियों को 12% वेतन बढ़ोतरी का ‘दिवाली गिफ्ट’, साथ में 5 साल का एरियर, फिर क्यों नाराज हैं यूनियन?

वित्त मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की चार जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन में औसतन 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो अगस्त, 2017 से प्रभावी होगी

अपडेटेड Oct 16, 2022 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
वेतन में यह बढ़ोतरी 1 अगस्त, 2017 से लागू हो गई है। इस दौरान इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को पांच साल का एरियर मिलेगा

PSU wage hike : वित्त मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की चार जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन में औसतन 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो अगस्त, 2017 से प्रभावी होगी। इस स्कीम का नाम जनरल इंश्योरेंस (रेशनलाइजेशन ऑफ पे स्केल्स एंड अदर कंडीशंस ऑफ सर्विसेज ऑफ ऑफिसर) अमेंडमेंट स्कीम, 2022 है।

वेतन में यह बढ़ोतरी 1 अगस्त, 2017 से लागू हो गई है। इस दौरान इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को पांच साल का एरियर मिलेगा। अगला रिवीजन अगस्त, 2022 से होगा।

वेरिएबिल पे का फंस गया पेंच, यूनियन नाराज


14 अक्टूबर के गैजेट नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह कंपनी और कर्मचारी के प्रदर्शन पर आधारित वेरिएबिल पे के रूप में होगा।

हालांकि, सरकार के कंपनी और उनके प्रदर्शन से पे को लिंक करने के फैसले पर कर्मचारी यूनियनों ने नाराजगी जाहिर की है। जनरल इंश्योरेंस इम्प्लॉइज ऑल इंडिया एसोसिएशन (GIEAIA) के जनरल सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह ने कहा, “हमें 64 महीने के अंतराल के बाद वेतन में बढ़ोतरी के इस तरीके पर सख्त आपत्ति है। वेज को प्रदर्शन से जुड़ने का फैसला अतार्किक लगता है, क्योंकि हम कर्मचारी इतनी सारी सरकारी योजनाएं भी चलाते हैं।”

7th Pay Commission: अब इन कर्मचारियों की भी हुई दिवाली, सरकार ने इतना बढ़ाया DA

उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को एक समान अवसर नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा, सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारी सरकार की सभी योजनाओं को सफल बनाते हैं, लेकिन प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं। GIEAIA के जनरल सेक्रेटरी ने कहा, डाटा से पता चलता है कि प्राइवेट सेक्टर खासा पिछड़ा हुआ है।

पांच साल तक का मिलेगा एरियर

वित्त मंत्रालय से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह संशोधित वेतन एक अगस्त, 2017 से प्रभावी है। यह उन लोगों के लिए भी लागू है जो इन कंपनियों की सेवा में उस समय थे। अधिकारियों और कर्मचारियों को पांच साल के एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके मुताबिक, अगस्त 2022 से देय अगला संशोधित वेतन कंपनी और कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर एक परिवर्तनीय वेतन के रूप में होगा।

इस समय जनरल इंश्यारेंस क्षेत्र में सरकार की चार कंपनियां हैं। इनमें न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, दि ओरएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।

सरकार बैंक और बीमा कंपनियों में वेज रिवीजन हर पांच साल में होता है। इस समय जा जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारियों का वेज रिवीजन हुआ है, वह पांच साल की देरी से हुआ है। उनका अगला वेज रिवीजन भी अगस्त 2022 में ड्यू हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।