Get App

यह डोसा बनाने की मशीन है या प्रिंट करने की? चेन्नई की कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा डोसा-मेकर, देखें Video

इस ऑटोमेटिक डोसा-मेकर को चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी 'Evochef' ने लॉन्च किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2022 पर 10:39 PM
यह डोसा बनाने की मशीन है या प्रिंट करने की? चेन्नई की कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा डोसा-मेकर, देखें Video
Evochef का डोसा-मेकर एक मिनट से भी कम समय में डोसा बनाकर दे सकता है

एकदम गोल और कड़क डोसा (Dosa) बनाना आसान काम नहीं है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जो कभी-कभी शौकिया तौर पर किचन में जाते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए बाजार में बहुत सारी कंपनियों ने डोसा-बनाने वाले उपकरण (Dosa-Making Appliances) लॉन्च किए हैं, जो डोसा बनाने के लिए पहले सामग्रियों को फेंटने और फिर उसे सावधानी से सेंकने की जरूरत से निजात दिलाती है।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑटोमेटिक डोसा-मेकर के वीडियो ने यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है। यूजर्स यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि यह कोई 'डोसा-मेकर' है या डोसा की प्रिटिंग मशीन? यह मशीन बिल्कुल किसी प्रिंटर की तरह यूजर्स को डोसा बनाकर देती दिख रही है। साथ ही इसका डोसा भी किसी प्रिंटिंग पेज की तरफ पतला और क्रिस्पी है।

इस ऑटोमेटिक डोसा-मेकर को चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी 'Evochef' ने लॉन्च किया है। Evochef का दावा है कि उसका उपकरण दुनिया का पहला स्मार्ट डोसा-मेकर है, जो एक मिनट से भी कम समय में डोसा बनाकर दे सकता है। ग्राहकों को इसमें यह चुनने की सुविधा भी मिलती है कि वह अपना डोसा कितना पतला और क्रिस्प चाहते हैं। इसके अलावा वे डोसा में अतिरिक्त घी, चीज या बटर भी शामिल कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें