Weather Forecast: दक्षिण के राज्यों में लू का प्रकोप, इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश होने के साथ ही ओला गिरने की आशंका जताई है। वहीं दक्षिण के राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी सितम ढाने को तैयार है। दिल्ली में पारा इस हफ्ते 40 डिग्री तक पहुंच सकता है

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 12:02 PM
Weather Forecast: IMD के अनुसार अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी, बिजली गिरने की आशंका जताई है।

Weather Forecast: अप्रैल का महीना शुरू होते ही भारत के मौसम में नए-नए मिजाज सामने आ रहे हैं। आज (9 अप्रैल 2024) भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में लू यानी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने 9 अप्रैल को ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा इस हफ्ते 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसकी वजह ये है कि यहां सामान्य से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित आठ राज्यों में आंधी और बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में दिन के समय तेज गर्मी पड़ रही है। हालांकि, देश की राजधानी का मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 14 अप्रैल के बीच दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

वहीं मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी ओडिशा, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश कुछ इलाकों में हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली, तेज हवाएं और ओला गिरने की आशंका जताई गई है। भोपाल, नागपुर, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Heatwave Alert in India: भीषण गर्मी से बचने के लिए कैसे रखें सुरक्षित? जानिए क्या करें क्या नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।