Weather Forecast: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी IMD ने बताया कि दिल्ली-NCR और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में इस वीकेंड में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि, 15 जून तक प्रचंड गर्मी और लू से बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार, 16 जून से नमी भरी पुरवाई हवाएं चलेंगी, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है।
