Weather Today: बंगाल-बिहार और ओडिशा में लू कहर, इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Forecast Report: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। आज (30 अप्रैल) पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Today: दिल्ली-NCR में आज तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट आई है।

भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं कुछ राज्यों मे हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आज (30 अप्रैल) पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की आशंका जताई है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बिहार में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। झारखंड में तो लू के चक्कर में आठवीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी को देखते हुए केरल के पलक्कड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल


दिल्ली में 1 मई तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 4 मई को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 30 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतनम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आज दिन भर दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट आई है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, कोकण, कर्नाटक और केरल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 30 अप्रैल से 01 मई के दौरान ओडिशा, बिहार के कई स्थानों पर लू चलने की आशंका जताई है। 2 और 3 मई को रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। लू की चपेट में आने के वजह से केरल के पलक्कड़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, वहीं केरल के ही कन्नूर जिले में एक युवक की मौत हुई है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी ह सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड में हल्की बारिश संभव है। इसके साथ ही पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की हल्की बारिश संभवाना जताई गई है।

Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 32 शहरों में लू का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।