दिल्ली में रविवार को भी खूब जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 9 ज को भी राजधानी दिल्ली और इससे सटे NCR इलाके समेत पूरे उत्तर भारत के कई सारे हिस्सों में खूब जम कर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से राजधानी दिल्ली में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान भी महज 30 डिग्री तक ही रहेगा। यानी आज दिन भर दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी

अपडेटेड Jul 09, 2023 पर 12:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 9 जून को भी राजधानी दिल्ली और इससे सटे NCR इलाके समेत पूरे उत्तर भारत के कई सारे हिस्सों में खूब जम कर बारिश हो सकती है

देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे NCR इलाके समेत भारत के तमाम हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अब भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 9 जुलाई को भी राजधानी दिल्ली और इससे सटे NCR इलाके समेत पूरे उत्तर भारत के कई सारे हिस्सों में खूब जम कर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से राजधानी दिल्ली में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान भी महज 30 डिग्री तक ही रहेगा। यानी आज दिन भर दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

दिल्ली में कल भी हुई थी बारिश

बता दें कि 8 जुलाई यानी कल भी राजधानी दिल्ली में खूब जम कर बरसात हुई थी। कल राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा था जो कि सामान्य तापमान से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 9 जूलाई को उत्तराखंड और हिमाचल में अलग अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अलग अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होन की संभावना है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Adipurush के लेखक ने मांगी माफी, दर्शकों ने मनोज मुंतशिर के माफीनामे को किया रिजेक्ट


इन जगहों पर गरज के साथ हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 9 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने के साथ साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम और पूर्व मध्य अरब सागर के आसपास के हिस्सों में 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में बारिश का कहर

8 जुलाई यानी कल दिल्ली में बारिश का कहर देखने को मिला। कई सारे घरों में भारी बारिश के चलते पानी घुस गया। कल सुबह 8.30 बजे से लकर शाम को 5.30 बजे तक दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में 126.1 मिमी की बारिश दर्ज की गई। यह इस सीजन में और पिछले 20 सालों के दौरान जुलाई में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश थी। वहीं भारी बारिश की वजह से शनिवार की शाम दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास तिब्बतिया कॉलेज सोसाइटी में एक छत गिरने से 58 साल की एक महिला की दबकर मौत हो गई। वहीं फायर ब्रिगेड ने भी सूचना दी कि दिल्ली में उसे कई सारी इमारतों के ढहने की खबरें मिली थीं। वहीं तीस हजारी कोर्ट के पास भी तीस लोगों को बचाया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।