देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे NCR इलाके समेत भारत के तमाम हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अब भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 9 जुलाई को भी राजधानी दिल्ली और इससे सटे NCR इलाके समेत पूरे उत्तर भारत के कई सारे हिस्सों में खूब जम कर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से राजधानी दिल्ली में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान भी महज 30 डिग्री तक ही रहेगा। यानी आज दिन भर दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
