Weather Update: दिल्ली, UP-MP में गरजेंगे बादल, फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभवना जताई है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में शीत लहर चल सकती है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आज यानी 11 जनवरी को बारिश हो सकती है

अपडेटेड Feb 11, 2024 पर 8:42 AM
Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार 12 से 14 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो चुका है। लेकिन मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इससे देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। लिहाजा उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से कड़ाके की ठंड की वापसी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में 12 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों में 12 फरवरी से 14 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिणी ओडिशा पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन्हीं कारणों से देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में 10 से 13 फरवरी, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 से 14 फरवरी तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी एमपी, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 11 और 12, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 और 14 फरवरी को आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। तेलंगाना में 11 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी होने वाली है। न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Antibiotics: क्या होती हैं एंटीबायोटिक्स दवाएं, क्यों बढ़ रहा है चलन, जानिए कैसे करें सेवन

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार (11 फरवरी) को सुबह के समय धुंध रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले दिन यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 14 फरवरी को बारिश हो सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 6 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 238 दर्ज किया गया जो कि 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।