Weather Update: UP में छाया घना कोहरा, कोल्ड डे का अलर्ट, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिल्ली-NCR को हल्की राहत मिली हुई है

अपडेटेड Jan 27, 2024 पर 8:50 AM
Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का सितम जारी है।

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम का डबल अटैक जारी है। एक तरफ कड़ाके की ठंड तो दूसरी ओर लोग कोहरे की मार झेलने के लिए मजबूर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 जनवरी तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इन दिनों कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा रहने वाला है। वहीं, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में घने से बहुत घना कोहरा अगले तीन दिनों तक रहेगा।

कोल्ड डे की बात करें तो उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। भीषण कोहरा और सर्दी लगातार अपना कहर बरपा रही है। बर्फीली हवाओं और गलन भरी सर्दी का सामना लोग कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के साथ ही ज्यादातर भाग में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं अन्य जिलों में घने से भी अधिक घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल


मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार (27 जनवरी) की सुबह कई इलाकों में मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। इसके अलावा दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग का ये भी कहना है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप में 27 जनवरी 2024 को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

1 फरवरी से बदल जाएंगे ये 4 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इन जगहों पर 30 जनवरी के बाद से ठंड में कमी आने की संभावना जताई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।