Weather Update: शीतलहर से राहत के आसार कम, UP-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली-NCR का मौसम बदल रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 9 डिग्री और 21 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है

अपडेटेड Jan 28, 2024 पर 8:29 AM
Weather Update: सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Update: देश के कई इलाके कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि कई जगह धूप भी निकल आई है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब जैसे कई राज्य अभी कोहरे की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। दिल्ली-NCR में कड़ी धूप निकलने के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग (India Meteorological Department- IMD) ने बताया है कि 28 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का मौसम फिर से बदलने वाला है। इससे हिमालय क्षेत्र में शीतलहर बनी रहेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का दौर शुरू हो सकता है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

घने कोहरे का अलर्ट


मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार में आज (28 जनवरी 2024) को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सब हिमालयी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 28 जनवरी यानी आज घना कोहरा छाया रहेगा। कोल्ड डे की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे और कोल्ड डे के चलते दोनों राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार में 31 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

Superfoods: शकरकंद, पपीता, संतरे और गाजर में छिपा है सेहत का खजाना, बढ़ेगी आंखों की रोशनी, मिलेंगे ढेरों फायदे

दिल्ली में मौसम का हाल

28 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़ कर 19 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (29 जनवरी 2024) को न्यूनतम तापमान बढ़ कर 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी बढ़ कर 21 डिग्री होने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board – CPCB) के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है। शून्य और 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।