Weather Update: उत्तर भारत में भीषण ठंड, जल्द राहत मिलने के आसार नहीं

Weather Update: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। दिल्ली-NCR में कहीं घना कोहरा तो कहीं हल्का कोहरा देखने को मिला। इस बीच बिहार और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है

अपडेटेड Jan 21, 2024 पर 12:16 PM
Weather Update: देश भर में 24 जनवरी को भयंकर ठंड का अनुमान जताया गया है।

Weather Update: देश के कई राज्य कड़ाके की ठंड और भीषण कोहरे की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में रविवार (21 जनवरी 2024) की सुबह घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिली। दिल्ली में ठंड से राहत मिलने की अभी कोई संभावना नहीं है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में घना कोहरा तो कुछ में हल्का कोहरा देखने को मिला है।

मौसम विभगा से से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आसपास के क्षेत्रों केलिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने जारी अपडेट में बताया कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 21 और 22 जनवरी को घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी में मौसम का हाल


उत्तर प्रदेश इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। शीतलहर के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे मैदानी इलाके में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में गलन की ऐसी स्थिति बनी रहेगी। जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी को मौसान शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं घना कोहरा तो कहीं अत्यंत ठंडा दिन रहने की संभावना है। बता दें कि अयोध्या में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। 21 और 22 जनवरी को उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली-NCR घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Diabetes के मरीज दिन में कभी न सोएं, डॉक्टर ने बताए ये नुस्खे, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

बिहार का मौसम

अगर बिहार की बात करें तो यहां भी ठंड से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में भी शीतलहर जारी है। मौसम विभाग केंद्र पटना ने कई जिलों में भीषण शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी हो सकती है। राजधानी पटना में सुबह का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।