Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का सितम, तमिलनाडु में बारिश , जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: राजधानी दिल्ली के अलावा पूरे उत्तर भारत में ठंड बरकरार है। पिछले तीन-चार दिनों से कोल्ड डे से गंभीर स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (11 जनवरी) को दिल्ली-एनसीआर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। 17-18 जनवरी के बाद इसमें कमी आ सकती है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: उत्तर भारत में कड़क ठंड पड़ रही है। जिससे लोग आग का सहारा ले रहे हैं।

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और बिहार में ठंड बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों तक ठंड बनी रह सकती है। वहीं पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौजूदा समय में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। जिससे गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर के मैदानी इलाकों में उत्तरी पछुवा हवा चलने से धूप खिल सकती है। लेकिन इससे ठंड में राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं।

मौसम विभाग के अनुसार है गुरुवार (11 जनवरी) को दिल्ली के सभी इलाकों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। राहत की बात ये है कि अब कोहरे की परत हटने लगी है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं लोगों को दिन के समय ठंडक से राहत मिल सकती है।

जम्मू में हाड़ कंपाने वाली ठंड


राजधानी का अधिकतम तापमान महज 15.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे देश में सबसे खराब स्थिति जम्मू कश्मीर की है। जहां तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे जा पहुंचा है। इसकी वजह से वहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 जनवरी (गुरुवार) को आसमान साफ रहेगा। हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकता है। वहीं आज सुबह से ही लोगों को कंपकंपी का अहसास हो रहा है। वहीं 12 से 16 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रह सकता है। कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

बैंक में घुसा सांड, तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

दिल्ली की हवा खराब

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में आ गया। इससे पहले हवा लगातार बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 273 रहा। 24 घंटे के अंदर सूचकांक में 70 अंकों का सुधार हुआ है।

तमिलनाडु में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भिंड में ओले गिरे है। इसके साथ ही केरल और महाराष्ट्र में भी बारिश देखने को मिली।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश हुई है। इससे मैदानी इलाकों में भी शीतलहर चल रही हैं। बारिश होने की वजह से कड़ाके की ठंड के साथ तापमान भी गिर सकता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 11, 2024 9:57 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।