Weather Update: गर्मी का प्रकोप शुरू, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: अप्रैल के महीने में देश कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। करीब 11 राज्य हीटवेव (लू) की चपेट में हैं। इनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों के 17 शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया है

अपडेटेड Apr 20, 2024 पर 9:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Update: पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने वाली है।

Weather Update: देश में इस समय गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के राज्यों में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना भी हो गया है। मौसम विभाग ने आज (20 अप्रैल 2024) कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी तो कहीं लू का अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में तूफान, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु में लू की चेतावनी जारी की है।

वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी 20 अप्रैल को दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश होने के संभावना बेहद कम है। IMD के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के के बीच रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी


महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिमी बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश व झारखंड में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया। गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में भी पारा सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक रहा। मध्य प्रदेश के 19 शहरों का पारा 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। भोपाल में दिन का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक लू चल सकती है।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 21 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में और 20 अप्रैल को उत्तराखंड में तूफान, बारिश और बर्फबारी हो सकती हैं। वहीं 20 से 21 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के छिटपुट बारिश हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली- UP और जम्मू-लद्दाख में बारिश के आसार, दक्षिण भारत में लू का अलर्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।