Weather Update: IMD ने देश के 8 राज्यों में जारी किया लू का अलर्ट, इन इलाकों में बारिश के आसार

Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और सौराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों में आज (17 मई) लू की आशंका जताई है। वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल में 19 मई तक और ओडिशा में 19-20 मई को हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है

अपडेटेड May 17, 2024 पर 9:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Heatwave Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के के पार चला गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मई से पूर्वी क्षेत्र में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 20 मई तक लू सकती है। वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल में 19 मई तक और ओडिशा में 20 मई तक लू चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।

वहीं उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। तेज धूप और लू ने यूपी के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। दोपहर के समय शरीर जलाने वाली धूप के कारण लोग घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। राज्य के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात समेत कई क्षेत्रों में लू चलने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल


देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज (17 मई 2204) आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता शनिवार को राजधानी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्‍ली-एनसीआर में हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, यूपी-बिहार, मध्‍य प्रदेश, गुजरात और महाराष्‍ट्र के कई हिस्‍सों में भी लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने पश्चिमी राज्‍स्‍थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब में लू चलने के कारण अधिकतम तापमान गुरुवार को 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्म मौसम की स्थिति बनी रही।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप के लिए हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून 31 मई तक पहुंचेगा केरल, UP में 18-25 जून तक पहुंचने के आसार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।