देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। कुछ राज्य तो बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने आज (16 अगस्त) कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत सात राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली के अलावा इसके आस-पास के राज्यों पंजाब, हरियाणा में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।