Weather Update: दिल्ली से लेकर UP-MP और बिहार में फिर होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड जैसे कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका जताई गई है

अपडेटेड Feb 24, 2024 पर 8:43 AM
Weather Update: IMD के अनुसार, पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।

Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। फरवरी का महीना खत्म होने वाला है। इधर कई राज्यों में फिर से ठंड की वापसी शुरू हो गई है। इस बीच मौसम विभाग (Indian Meteorological Department - IMD) ने 25 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड जैसे कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और लद्दाख में 26 फरवरी को बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों पर अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में मौमस का हाल


राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यानी शनिवार (24 फरवरी) को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board – CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 142 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। दिल्ली में 28 और 29 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।

शहरों में 3 दिन, गांवों में 15 दिनों में मिलेगा बिजली का नया कनेक्शन, सरकार ने बदले सभी नियम

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में सप्ताह के कई दिनों में छिटपुट से छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर हल्की बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।