Weather Update: शीतलहर से ठिठुर रहा है उत्तर भारत, अगले 7 दिनों तक फ्रीज रहेगी दिल्ली, जानिए मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 9:16 AM
Weather Update: 10 जनवरी को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भीषण ठंड पड़ सकती है।

Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में है। कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि पुणे में 11 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे विजबिलिटी का खतरा पैदा हो सकता है। वहीं पश्चिमी शहरों में 10 जनवरी तक बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर और कोहरे से जल्दी छुटकारा मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली में कंपाकंपा देने वाली सर्दी और गलन से बचने के ले लोग आग जलाकर हाथ सेंकते नजर आए।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के आसपास के क्षेत्रों में भी आज (10 जनवरी) अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। 11 जनवरी से आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 10 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्डवेव की स्थिति बन सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल


मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (10 जनवरी) को सुबह का तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी शीतलहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से यह एक डिग्री अधिक था। मंगलवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम था।

बेटे की हत्या के बाद की थी सुसाइड की कोशिश, बेंगलुरु CEO पति के तलाक के बाद से थीं परेशान

 

मध्य प्रदेश में स्कूलों के समय में बदलाव

राज्य में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने 20 जनवरी तक राज्य में निजी और सरकारी दोनों स्कूलों के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। एक सरकारी नोटिस में कहा गया है कि कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। हालाँकि, कक्षा 6 से 12 तक के परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों ने शीतलहर की स्थिति के कारण शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में सुबह के समय कोहरे और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।