Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में है। कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि पुणे में 11 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे विजबिलिटी का खतरा पैदा हो सकता है। वहीं पश्चिमी शहरों में 10 जनवरी तक बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर और कोहरे से जल्दी छुटकारा मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली में कंपाकंपा देने वाली सर्दी और गलन से बचने के ले लोग आग जलाकर हाथ सेंकते नजर आए।
