Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने 21 जनवरी से मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी होगी। घने कोहरे, शीतलहर और ठंडे दिनों से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। दक्षिण भारत में हल्की बारिश का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 12:01 PM
Weather Updates: दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं।

देश के कई राज्यों मं कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा और भीषण सर्दी के डबल अटैक से लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम में बदलाव के आसार हैं। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर समेत करीब 10 राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का असर तेज हो गया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप जैसे क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

IMD ने कई इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी है, जिससे यात्रा और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। यह बदलता मौसम ठंड के प्रकोप को और बढ़ा सकता है।

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। हरियाणा और राजस्थान में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल 

दिल्ली में सोमवार को धूप खिलने से लगातार दूसरे दिन गर्मी का अहसास कराने वाला साबित हुआ। आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की  आशंका जताई गई है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आने वाले दिनों में ​एक बार फिर सर्दी का कहर देखने को मिल सकता है। आज (21 जनवरी 2025) की शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 22 और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है। उत्तरी पाकिस्तान और निचले क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत में दिखेगा। पश्चिमी राजस्थान में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिससे 21 से 23 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में 23 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं जिससे मौसम प्रभावित रहेगा।

घने कोहरे और ठंडे दिन

23 और 24 जनवरी को पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में घने कोहरे की संभावना है। असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी सुबह और शाम को कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

IMD ने मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी है। 21 और 22 जनवरी को कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने पर रोक लगाने की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में समुद्री गतिविधियां सीमित रखने की सलाह दी गई है।

Weather Updates: दिल्ली-NCR में बढ़ सकती है कड़ाके की ठंड, UP के कई जिलों में चल रही हैं तेजी हवाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।