Get App

Weather Update: दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार तो गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, जानें देश भर के मौसम का हाल

भारत मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज आम तौर पर बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सो और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना के चलते गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 23, 2023 पर 7:53 AM
Weather Update: दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार तो गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, जानें देश भर के मौसम का हाल
भारत मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज आम तौर पर बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है

रविवार यानी 23 जुलाई को दिल्ली के लोगों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज आम तौर पर बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 23 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब रह सकता है। वहीं 22 जुलाई यानी शनिवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सो और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जगहों पर बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना के चलते गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलाना आईएमडी ने रविवार को उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बंगाल के हिमालयी रीजन, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के भी अलग अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

IMD ने महाराष्ट्र और गुजरात में जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल और राजस्थान में भी खूब बरस सकते हैं बादल

बन रहा है साइक्लोन सर्कुलेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें