Weather Update: दिल्ली- UP और जम्मू-लद्दाख में बारिश के आसार, दक्षिण भारत में लू का अलर्ट जारी

Weather Today: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। लेकिन देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां भीषण गर्मी पड़ती है, वहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 9:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Update: मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दक्षिण के कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: देश में एक तरफ तपती गर्मी है तो दूसरी ओर बारिश भी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में अभी भी बार्फबारी का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी के आस पास तेज हवाएं जारी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है। वहीं मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 18 और 19 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद दिल्ली में तापमान बढ़ने की आशंका जताई गई है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी


मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 18 अप्रैल को लू अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार में 17-21, झारखंड में 19-21, ओडिशा में 17, 20 और 21 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में हीट वेव की आशंका जताई है। इसके साथ ही दक्षिण में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 और 19 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में हीटवेव चल सकती है। IMD के मुताबिक, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में बढ़ते तामपान के कारण तेज लू चलने की आशंका जताई गई है। बिहार के 14 जिलों में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और बांका शामिल हैं। इन जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है।

बिहार के कुछ जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में एक ओर जहां कुछ जिले लू की मार झेल रहे हैं। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं कुछ बादल छाए रह सकते हैं। इन जिलों के तापमान में मामली गिरावट आ सकता है।

ओडिशा में भीषण गर्मी, 20 तक स्कूल बंद

ओडिशा में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 18 से 20 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की है। ओडिशा सरकार ने आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के लू के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 45 डिग्री पार होने की आशंका जताई गई है।

Monsoon Rain: भारत में इस साल औसत से ज्यादा मानसूनी बारिश होने की संभावना, IMD का अनुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।