Get App

Rainfall Alert: इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, पढ़िए IMD का लेटेस्ट अलर्ट

18 से 19 जून के दौरान झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली और ओडिशा में 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2022 पर 5:23 PM
Rainfall Alert: इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, पढ़िए IMD का लेटेस्ट अलर्ट
IMD के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मानसून बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश करेगा

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अपने ताजा मौसम अपडेट में देश भर के कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मानसून बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश करेगा। मानसून के दस्तक के बाद इस सप्ताह इन राज्यों में गरज-बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

एक बयान में कहा गया है कि 18 से 19 जून के दौरान झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। 18 जून को ओडिशा और बिहार में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, जबकि 18 और 19 जून को विदर्भ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में छाए रहे बादल

दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानी 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रात में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें