Weather Updates: गुजरात में आ रहा है आसना तूफान, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

Weather Forecast: गुजरात में भारी बारिश की वजह से भयानक बाढ़ आ गई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है। इस बीच कच्छ के खाड़ी के पास अरब सागर में भयंकर तूफान बन रहा है। इस तूफान का नाम आसना (ASNA) रखा गया है। 48 साल बाद ऐसा हो रहा है जब कोई तूफान जमीन पार करके समुद्र में हड़कंप मचाने जा रहा है

अपडेटेड Aug 31, 2024 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
गुजरात के कच्छ के खाड़ी के पास अरब सागर में भयंकर तूफान बन रहा है।

गुजरात में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे कई जलमग्न हो गए हैं। सैकड़ों लोगों को बाढ़ से सुरक्षिच ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है। आज (31 अगस्त) भी राज्य में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में मानसून सीजन में 882mm बारिश हो चुकी है। यह औसत बारिश से 50 फीसदी ज्यादा है। बहुत कम समय में ज्यादा बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। गुजरात के कच्छ में तूफान असना की आशंका जताई रही है।

वहीं, IMD ने बताया कि पिछले 2 दिनों में राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश में कमी आई है। केरल में लागातार हो रहे भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ है। मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में आज (शनिवार) आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद एक सितंबर को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 2 और 3 सितंबर को बादल छाए रहेंगे। दोनों दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में 2010 के बाद से इस बार सबसे अधिक बारिश हुई है। 2024 में अगस्त में 390.3 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 70 फीसदी अधिक है। वहीं, मानसून के तीन महीने में अब तक 837.4 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 63 फीसदी अधिक है।

गुजरात में तूफान

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के पोरबंदर, कच्छ, वडोदरा, अहमदाबाद, भुज जैसे कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कच्छ क्षेत्र पर बना दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान से भारी बारिश हो सकती है। अब तक बाढ़ से राज्य में 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में इस बार ऐसा तूफान आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे विज्ञानिक भी परेशान नजर आ रहे हैं। आमतौर पर समंदर में तूफान बनते हैं। फिर वो जमीन पर आकर बरसते हैं। यहां उलटा हो रहा है। गुजरात की जमीन के ऊपर लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से बारिश हुई। इसके बाद अरब सागर डीप डिप्रेशन दिखा। अब ये मौसम अरब सागर में साइक्लोन बना रहा है।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

आईएमडी ने बताया कि विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, केरल और माहे, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के दक्षिणी भाग में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Gujarat Flood: गुजरात में मूसलाधार बारिश का कहर, 32 की मौत, बह गए पुल, सड़कें बन गई नदियां

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 31, 2024 9:05 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।