Weather Updates: दिल्ली में छाई रहेगी धुंध, यूपी में शीतलहर की आहट, जानें पूरे देश का मौसम का हाल

Weather Today: दिसंबर की शुरुआत में हल्की ठंड महसूस हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तर भारत में कोहरे से ठंड बढ़ रही है। दिल्ली में स्मॉग और फॉग का असर जारी है। उत्तर प्रदेश में 15 दिसंबर से ठंड तेज होगी। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तमिलनाडु में चक्रवात 'फेंगल' से सतर्कता बरती जा रही है

अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 12:55 PM
देशभर में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। दिल्ली और यूपी में ठंड का प्रभाव अभी हल्का है, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड का असर निचले इलाकों तक पहुंचने लगा है।(image source: google)

दिसंबर की शुरुआत में ठंड का असर महसूस हो रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद मौसम में बदलाव होगा। दिल्ली में फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। रविवार को हल्का कोहरा और स्मॉग देखने को मिला, और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 11°C रह सकता है।उधर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी है।

बर्फबारी का यह असर निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 दिसंबर से ठंड तेज होने का अनुमान है। IMD ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली का मौसम


दिल्ली में सर्दी की शुरुआत धीमी है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक स्मॉग और फॉग का असर रहेगा। रविवार सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा और स्मॉग छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन शाम और रात में स्मॉग के साथ हल्का कोहरा लौट सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंड ज्यादा महसूस नहीं होगी, लेकिन हल्की सर्दी जरूर महसूस होगी।

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार

उत्तर प्रदेश में अगले दिनों में कड़ाके की ठंड की संभावना है। IMD ने चेतावनी दी है कि 15 दिसंबर से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है, और पूरे प्रदेश में सर्द हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। विशेष रूप से, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में घने कोहरे का असर ज्यादा हो सकता है। इस बार दिसंबर में सामान्य से अधिक ठंड रहने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना के चलते प्रकाशम, नेल्लोर, कडप्पा, तिरुपति और चित्तूर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 50 किमी/घंटा की तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने और रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, और कुल्लू जैसे इलाकों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 7 दिसंबर के बाद पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला फिर से तेज हो सकता है।

तमिलनाडु- चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ ने दी दस्तक

चक्रवाती तूफान 'फेंगल' ने 30 नवंबर को शाम 5:30 बजे पुडुचेरी क्षेत्र के निकट दस्तक दी। यह कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तट को पार कर रहा है। चक्रवात के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे आसपास के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत, चेन्नई एयरपोर्ट शुरू, तूफान जल्द होगा कमजोर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।