Weather Updates: शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत के कई राज्य, घना कोहरा छाया, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: देशभर में ठंड का सितम जारी है। उत्तरी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। 2 जनवरी को दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है

अपडेटेड Jan 06, 2024 पर 12:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

Weather Updates: देश के कई राज्य कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। दिन भर कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। वहीं बिहार में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने जनवरी महीने के लिए देश के मध्य भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में घने कोहरे का पूर्वानुमान है। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान व‍िभाग (IMD) ने मध्‍य भारत के कुछ ह‍िस्‍सों में 5 से 11 जनवरी के बीच तापमान में ग‍िरावट होने और शीतलहर की आशंका जताई है। IMD ने 5 से 11 जनवरी तक तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है। जिससे कुछ उत्तरी राज्यों में शीत लहर की स्थिति पैदा हो जाएगी।

इन राज्यों में बारिश और कोहरे का प्रकोप


मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 1 से 4 जनवरी के बीच लक्षद्वीप में और 1 और 4 जनवरी को केरल में भारी बारिश हो सकती है। 2 से 5 जनवरी के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में और 3 से 5 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्व भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ सकता है।

लोगों की भलाई कर रहे हैं तो जेल जाने को रहें तैयार, अरविंद केजरीवाल ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं से

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो आज (2 जनवरी 2024) तापमान में गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं हल्का कोहरा भी रहने का अनुमान है। बता दें कि दिल्ली में इस हफ्ते हल्का कोहरा बना रहेगा धूप की उम्मीद बेहद कम है। भारतीय रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे हवा में नमी का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह  6.30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)  ‘बेहद खराब’ श्रेणी में 346 दर्ज किया गया।

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरा 2023 को चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड रही। शहर का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह सामान्य सीमा से 6 डिग्री कम था। वहीं पंजाब में बर्फीली ठंडी हवाओं की वजह से लुधियाना और पटियाला में दिन के समय लोग ठिठुरते नजर आए। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से कम 10.6 डिग्री सेल्सियस और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।