Credit Cards

Weather Updates: दिल्ली से लेकर मुंबई तक झमाझम बारिश, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Forecast: इन दिनों देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट और दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज दिन भर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 10:05 AM
Story continues below Advertisement
Weather Forecast: राजस्थान में मानसून जोर पकड़ रहा है। अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

देश के कई राज्‍यों में मानसून की बारिश हो रही है। दिल्‍ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्‍यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज यानी 5 सितंबर को देश की राजधानी दिल्‍ली में बारिश के आसार हैं। इससे एक दिन पहले भी दिल्‍ली में झमाझम बारिश हुई थी, जिससे तापमान कमी दर्ज की गई थी।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज (5 सितंबर) हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि मध्य सितंबर तक मानसून सुस्त रहेगा। इस दौरान केवल पासिंग शॉवर मिलने की उम्मीद है। ऐसे में मुंबईकरों को अगस्त की तरह उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मुंबई में बीते दो दिन रुक-रुककर ही सही, थोड़ी बारिश हुई थी। मंगलवार सुबह 8.30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8.30 बजे तक उपनगर में 11 एमएम और शहर में 1.2 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन बुधवार को बारिश न के बराबर हुई थी।

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार


मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट खराब मौसम तथा स्थिति के और अधिक बिगड़ने की आशंका को दर्शाता है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कल (4 सितंबर 2024) दोपहर बाद दिल्ली में अच्छी बारिश हुई थी। जिसके बाद तापमान कम हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मप्र में कम तो राजस्थान में हो सकती है ज्यादा बारिश

राजस्थान में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। बीते दिन राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा और बाड़मेर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने और भारी बारिश हो सकती है। अभी तक मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर चक्रवाती परिसंचरण में बदल गया और अब ये राजस्थान के ऊपर है, जिससे आज यहां बारिश के आसार हैं।

आज इन राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभवना है। इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भी बारिश के आसार हैं। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में बाढ़ का कहर, 64 की मौत, नागालैंड में लैंडस्लाइड, 3 लोगों की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।