Get App

Weather Updates: दिल्ली से लेकर मुंबई तक झमाझम बारिश, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Forecast: इन दिनों देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट और दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज दिन भर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2024 पर 10:05 AM
Weather Updates: दिल्ली से लेकर मुंबई तक झमाझम बारिश, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Forecast: राजस्थान में मानसून जोर पकड़ रहा है। अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

देश के कई राज्‍यों में मानसून की बारिश हो रही है। दिल्‍ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्‍यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज यानी 5 सितंबर को देश की राजधानी दिल्‍ली में बारिश के आसार हैं। इससे एक दिन पहले भी दिल्‍ली में झमाझम बारिश हुई थी, जिससे तापमान कमी दर्ज की गई थी।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज (5 सितंबर) हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि मध्य सितंबर तक मानसून सुस्त रहेगा। इस दौरान केवल पासिंग शॉवर मिलने की उम्मीद है। ऐसे में मुंबईकरों को अगस्त की तरह उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मुंबई में बीते दो दिन रुक-रुककर ही सही, थोड़ी बारिश हुई थी। मंगलवार सुबह 8.30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8.30 बजे तक उपनगर में 11 एमएम और शहर में 1.2 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन बुधवार को बारिश न के बराबर हुई थी।

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट खराब मौसम तथा स्थिति के और अधिक बिगड़ने की आशंका को दर्शाता है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कल (4 सितंबर 2024) दोपहर बाद दिल्ली में अच्छी बारिश हुई थी। जिसके बाद तापमान कम हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें