Get App

Weather Updates: महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, मुंबई में बारिश से हाल बेहाल, जानें दिल्ली, UP- बिहार में मौसम का हाल

Weather Forecast: देश के कई राज्यों से मौसम की विदा होने का समय आ गया है। जाते जाते कई जगह झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 3 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इधर दिल्ली—NCR में आज हल्की बारिश हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 8:59 AM
Weather Updates: महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, मुंबई में बारिश से हाल बेहाल, जानें दिल्ली, UP- बिहार में मौसम का हाल
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी हुई है। बारिश की वजह से महाराष्ट्र के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।

मानसून की विदाई के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं। कई राज्यों में मानसून की फिर से वापसी हुई है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई इलाके भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। बारिश की वजह से महाराष्ट्र के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इस मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि अभी महाराष्ट्र में लोगों के आने वाले तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार बहुत कम है। यानी अभी यहां और ज्यादा बारिश हो सकती है। इधर मौसम विभाग ने आज (27 सितंबर 2024) दिल्ली –NCR हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जलभराव की वजह से लोग अपने ऑफिस भी नहीं जा पर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पालघर और नासिक के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारी बारिश को देखते हुए कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में महाराष्ट्र, यूपी,एमपी की तरह बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज (27 सितंबर) गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आगे के दिनों की बात करें तो 28 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर की बात करें तो आसमान में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना फिलहाल अभी नहीं जताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें