Weather Updates: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

Weather Forecast: देश के कई इलाकों में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बारिश के साथ बादल फटने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 10:54 AM
Weather Forecast: पहाड़ी राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यूपी में आज कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

भारत के ज्यादातर हिस्से में इन दिनों बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अगर आप आज मानसून के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले वहां का मौसम का हाल जरूर जान लें। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने आज ( 7 अगस्त 2024) देश के कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी ने उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बारिश के साथ बादल फटने का अलर्ट जारी किया है।

मौजूदा समय में पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से प्रलय की स्थिती बन गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाकों भारी बारिश से कई घर पानी में बह गए हैं। सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

दिल्ली में मौसम का हाल


मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। IMD ने आज ही नहीं अगले दो दिनों तक राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले दिनों तक राजधानी में बारिश हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।  हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 7 जिलों चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर, मंडी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 9 और 10 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 53 सड़कें फिलहाल बंद हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल

मौसम एजेंसी ने 12 अगस्त तक असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। 10 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। 11 अगस्त तक बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 8 अगस्त तक ओडिशा में, 7 अगस्त और 11 अगस्त को झारखंड में और 7 अगस्त से 10 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है।

Weather Updates: मौसम विभाग ने 10 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में आज भारी बारिश की आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।