देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। कुछ राज्य तो भीषण बारिश की मार झेल रहे हैं। इससे हालात वहां बेहद खराब हो गए हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने इस हफ्ते 10 अगस्त तक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हल्की से लेकर बहुत भारी बारिश बारिश की आशंका जताई है। वहीं आज (5 अगस्त) मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
