मानसूनी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भारी बारिश की मार झेल रहे हैँ। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने आज (4 सितंबर 2024) गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं आने वाले हफ्ते में कोंकण, गोवा में भी ऐसी ही बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में 3 से 7 तारीख तक भारी बारिश हो सकती है।
