Weight Loss: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। सेहत पर ध्यान नहीं देने की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। वजन ज्यादा बढ़ने से न सिर्फ सुंदरता पर असर पड़ता है। बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल के रोग, थाइरोइड और कैंसर जैसी बीमारियां शरीर में अपना घर बना लेती हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए जिम में पसीना बहाना या महंगे डाइट प्लान फॉलो करके थक चुके हैं। तब ऐसी स्थिति में अब आपको वजन कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अजमाने की जरूरत है।
