White Beard: कम उम्र में ही सफेद दाढ़ी से हो रहे हैं शर्मिंदा! इन बातों का रखें ध्यान

White Beard: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और कई बार कुछ जेनेटिक्स कारणों की वजह से बहुत से लोगों को काफी कम उम्र में ही सफेद बाल और सफेद दाढ़ी आनी शुरू हो जाती है। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
आजकल कम उम्र में ही लड़कों की दाढ़ी सफेद हो रही है

White Beard: पहले के जमाने में जब किसी के बाल सफेद हो जाते थे या दाढ़ी के बाल पक जाते थे तो उसे उम्र से जोड़ा जाता था। अब यंग लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं और दाढ़ी के बाल पक रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। हालांकि इस बात में शर्म आने वाली कोई बात नहीं है। इसलिए व्यक्ति को अपनी सच्चाई को सबसे पहले स्वीकार करना चाहिए। इसके बाद वे कुछ घरेलू टिप्स की मदद से भी अपने बालों को या फिर दाढ़ी को सफेद होने से बचा सकते हैं।

सफेद दाढ़ी होने के पीछे वैसे तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसका मुख्य कारण है आपका खान-पान और आपकी बिगड़ती लाइफस्टाइल है। इसके अलावा मेलानिन हार्मोन की कमी के कारण भी दाढ़ी के बाल सफेद होते हैं। ऐसे में आज से ही अपनी खराब लाइफस्टाइल को बदलने और इन आदतों से तौबा करना बेहद जरूरी है।

दाढ़ी सफेद होने के कारण


मेलेनिन की कमी

शरीर की प्राकृतिक रंगत और चमक को बरकरार रखने के लिए मेलेनिन नामक पिंगमेंट काम करता है। इसकी कमी होने पर आंख, बाल और त्वचा की प्राकृतिक रंगत पर असर पड़ता है। मेलेनिन की कमी दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों और बेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

तनाव (Stress)

आज के समय में कॉम्पटीशन इतना बढ़ गया है कि लोग अपनी क्षमता से ज्यादा कम करने लग गए हैं। वो इस मॉडर्न वर्ल्ड के कॉम्पटीशन में अपनी हेल्थ को भूल ही चुके है। इसका असर उनकी हेल्थ पर पड़ रहा है। जिससे तनाव और एंजायटी जैसी समस्याएं शरीर में पनपने लगी हैं। इतना ज्यादा तनाव के कारण ही कम उम्र में लोगों की दाढ़ी सफेद हो रही है।

Measles Symptoms: मुंबई में खसरा रोग से मची तबाही, 10 बच्चों की मौत, एक्शन में आई सरकार

शरीर में पोषण की कमी

पोषण की कमी के कारण भी सिर के बालों और दाढ़ी में सफेदी आने लगती है। डाइट में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों का सेवन शुरू करें। एक्सरसाइज करने की कोशिश करें। इससे आपकी बॉडी को फायदा पहुंचेगा।

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग सफेद दाढ़ी का कारण हो सकते है। कम उम्र में इन नशों से ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लग जाते है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आती है और दाढ़ी का रंग काले से सफेद होने लगता है।

घरेलू उपचार

आंवले का प्रयोग

आंवला (Amla) में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन होता है। यह बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप इसे यूज करने के लिए आंवले को पीसकर रात भर लोहे के बर्तन में रख दें। फिर सुबह उसे दाढ़ी-मूंछ पर लगाएं। इससे आपके बाल दोबारा से काले हो जाएंगे।

पुदीने की पत्तियां

पुदीने (Mint) की पत्तियों की मदद से बालों को काला बना सकते हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और उसमें 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इसके बाद उस रस को दाढ़ी के बालों पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे धो लें। कुछ ही दिनों में दाढ़ी सफेद बाल फिर से काले होने लगेंगे।

पर्याप्त पानी पिएं

अधिक पानी पीने की आदत सेहत के लिए फायदेमंद है। यह बॉडी को हाइड्रेट करता है। इसके साथ ही विषाक्त पदार्थों को दूर करता है और बाल को सफेद होने से बचाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।