White Mango: गर्मी के मौसम में बहुत से लोग आम खाना पसंद करते हैं। यह फल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। आम विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। आपने कई सारे अनोखे आमों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सफेद आम के बारे में सुना है। वैसे भी दुनिया भर में आम की कई तरह की प्रजातियां मशहूर हैं। भारत में ही आम की कई सारी किस्में पाई जाती है।
आम पाचन शक्ति को बढ़ाता है। जिससे खाना पच जाता है। पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। यह शरीर की प्राकृतिक तापमान को शांत करने में भी मदद करता है। लिहाजा यह गर्मियों में ठंडा लगता है और ताजगी देता है।
सफेद आम मूल रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। आम की अन्य प्रजातियों के मुकाबले यह काफी अलग होता है। यह आम अपने अनोखे स्वाद और आकर्षक रंग के लिए जाना जाता है। सफेद आम को वाणी के नाम से जानते हैं। यह बाली में पाया जाता है। यह आम विटामिन C से भरपूर होता है। ऊपर से देखने में यह आम दूसरे आम की ही तरह नजर आता है। लेकिन अंदर से काटने पर यह पूरी तरह सफेद होता है। अपने अनोखे रंग और स्वाद की वजह से सफेद आम आमतौर पर विदेशी बाजारों में काफी महंगा बिकता है। यह एक तरह का हाफूस आम है और इसका वजन लगभग 150 ग्राम से 300 ग्राम तक होता है। इसकी खेती के लिए गर्म मौसम और उच्च तापमान की आवश्यकता होती है।
बढ़ाए इम्यूनिटी, त्वचा में आए निखार
इस आम के सेवन से इम्यूनिटी में इजाफा होता है। त्वचा के लिए यह बेहद हेल्दी माना जाता है। इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या सताती है। उनके लिए भी सफेद आम एक परफेक्ट सॉल्यूशन है।
कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद
सफेद आम के सेवन से कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसकी वजह ये है कि सफेद आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे कैंसर से बचाने में मदद मिलती है। इसे आमतौर पर रस, शरबत, आइसक्रीम, जूस और अन्य मिठाईयों में उपयोग किया जाता है।