Parliament Security Breach Row: दिल्ली की एक अदालत ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार ललित झा (Who Is Lalit Jha) को शुक्रवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि ललित झा इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता है और पूरी साजिश का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जरूरत है। इसके बाद विशेष जज हरदीप कौर ने झा को दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया। अदालत ने शहर पुलिस द्वारा दाखिल उस अर्जी पर यह आदेश पारित किया, जिसमें झा को 15 दिन के लिए हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया गया था।
