Get App

Lawrence Bishnoi: 12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए छोड़ा था घर, बन गया गैंगस्टर, कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

Who is Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई का अंडरवर्ल्ड की दुनिया में आना आसाना नहीं था। यह गैंग कई गैंग वॉर में शामिल रहा है। अक्सर बदला लेने के लिए हत्याओं को अंजाम देता रहा है। गैंग की गतिविधियां अलग-अलग इलाकों में फैली हुई हैं, खासतौर से उत्तर भारत में, जो राजनीति और व्यापार दोनों में प्रभावशाली हस्तियों को निशाना बनाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2024 पर 5:23 PM
Lawrence Bishnoi: 12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए छोड़ा था घर, बन गया गैंगस्टर, कौन है लॉरेंस बिश्नोई?
Lawrence Bishnoi: 12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए छोड़ा था घर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और महाराष्ट्र के राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक गतिविधियों में सामने आया। इन कथिक लिंक के चलते बिश्नोई गैंग जांच के दायरे में है। इसे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बार-बार मिल रही धमकियों से भी जोड़ा गया है। उत्तर भारत में इस वक्त सबसे एक्टिव और खतरनाक गैं लॉरेंस बिश्नोई का ही है। आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर ये गैंग कैसे बना, इसकी एक्टिविटी क्या है और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही जनते हैं गैंग के लीडर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में भी...

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

लॉरेंस बिश्नोई 31 वर्षीय गैंगस्टर है, जो पंजाब के फिरोजपुर जिले के धत्तरांवाली गांव का रहने वाला है। किसानों के एक संपन्न परिवार से आने वाला लॉरेंस, बिश्नोई समुदाय से है। इस समुदाय के लोग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में रहते हैं।

12वीं तक अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, बिश्नोई हायर एजुकेशन के लिए 2010 में चंडीगढ़ चला गया। उसने पंजाब यूनिवर्सिटी के DAV कॉलेज में दाखिला लिया और जल्द ही छात्र राजनीति में शामिल हो गया। आखिरकार 2011-2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन (SOPU) का अध्यक्ष बना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें