Get App

Sudha Murty: कौन हैं सुधा मूर्ति, जिन्हें 'महिला दिवस' पर राज्यसभा के लिए किया गया मनोनीत, जानें सबकुछ

Who is Sudha Murty: इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति 73 वर्ष की हैं। संसद के उच्च सदन के लिए उनका मनोनयन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ है। उन्हें वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं

Akhileshअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 3:44 PM
Sudha Murty: कौन हैं सुधा मूर्ति, जिन्हें 'महिला दिवस' पर राज्यसभा के लिए किया गया मनोनीत, जानें सबकुछ
Who is Sudha Murty: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विविध क्षेत्रों में सुधा मूर्ति के योगदान की सराहना की

मशहूर समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति (Sudha Murty) को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 8 मार्च को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामित किया है। मूर्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women's Day) पर राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि उच्च सदन में उनकी मनोनयन 'नारी शक्ति' का एक सशक्त प्रमाण है, जो राष्ट्र की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण भी है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान असीम और प्रेरणादायक रहा है।"

कौन हैं सुधा मूर्ति? (Who is Sudha Murty)

इंफोसिस के सह-संस्थापक और दिग्गज कारोबारी एनआर नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति फिलहाल 'मूर्ति ट्रस्ट' की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। मूर्ति 73 वर्ष की हैं। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। मूर्ति को 2006 में भारत सरकार द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें