Singapore Presidential Election 2023: करीब 27 लाख से अधिक सिंगापुरवासी आज यानी शुक्रवार (1 सितंबर) को देश के 9वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान किया। इस चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवार थरमन शनमुगरत्नम (Tharman Shanmugaratnam) ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। त्रिकोणीय मुकाबले में पूर्व मंत्री भारतीय मूल के थरमन शनमुगरत्नम ने बाजी मार ली है। मतदान के पात्र मतदाता शुक्रवार सुबह 8 बजे मतदान केंद्र के बाहर कतारबद्ध नजर आए। सिंगापुर में 27 लाख से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं। मतदान केंद्र रात्रि 8 बजे तक खुले रहे। इसके बाद मतगणना शुरू हुई और नतीजे शनमुगरत्नम के पक्ष में आए।
देश के 9वें राष्ट्रपति के लिए हो रहे मुकाबले में थरमन शनमुगरत्नम के अलावा दो अन्य उम्मीदवार भी थे। इनमें पहले सिंगापुर सरकार इन्वेस्टमेंट कॉर्प (GIC) के पूर्व मुख्य निवेश अधिकारी एन. कोक सोंग है और देश के स्वामित्व वाली बीमा ग्रुप के NTUC इनकम के पूर्व प्रमुख टेन किन लियान थे। मौजूदा राष्ट्रपति हलीमा याकूब (Halimah Yacob) का 6 साल का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है। वह देश की आठवीं और पहली महिला राष्ट्रपति हैं।
सिंगापुर में साल 2017 का राष्ट्रपति चुनाव एक आरक्षित चुनाव था जिसमें केवल मलय समुदाय के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति थी। उस दौरान हलीमा को राष्ट्रपति नामित किया गया था क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। भारतीय मूल के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का कहना है कि सिंगापुर गैर-चीनी प्रधानमंत्री चुनने के लिए तैयार हैं। सिंगापुर में साल 2011 के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है। सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के लिए पहला चुनाव 28 अगस्त 1993 को हुआ था।
भारतीय मूल के सिंगापुर में जन्मे 66 वर्षीय अर्थशास्त्री शणमुगारत्नम ने देश की संस्कृति को दुनिया में चमकदार स्थान बनाए रखने के लिए विकसित करने के संकल्प के साथ पिछले महीने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए अपना अभियान शुरू किया था। वह सख्त मानदंडों के तहत चुने गए तीन उम्मीदवारों में से एक हैं। सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए कड़ी योग्यता प्रक्रिया है। राजनीति में 2001 में आए शणमुगारत्नम ने दो दशकों से अधिक समय तक सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) के साथ सार्वजनिक क्षेत्र और मंत्री पदों पर कार्य किया है।
66 वर्षीय शणमुगारत्नम एक अर्थशास्त्री हैं। उनका जन्म सिंगापुर में हुआ था। शणमुगारत्नम 2001 में राजनीति में शामिल हुए। उनके पास सरकार और शहर-राज्य के विदेशी भंडार का भी अनुभव है, जिसका अनुमान सिंगापुर डॉलर 2 ट्रिलियन से अधिक है। शणमुगारत्नम ने 2011-2019 के बीच सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, लेकिन राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए जुलाई में सार्वजनिक और राजनीतिक पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जेन युमिको इटोगी (Jane Yumiko Ittogi) से शादी की है और उनके चार बच्चे हैं।