Get App

बेंगलुरु में ट्रैफिक से निपटने के लिए कितना कारगर होगा कंजेक्शन टैक्स का आइडिया?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि बेंगलुरु में कंजेशन टैक्स लगाया जा सकता है। इसके तहत पीक आवर्स में किसी खास शहरी इलाके में प्रवेश करने पर गाड़ियों पर चार्ज लगाया जा सकता है। कर्नाटक में पहले से ही रोड टैक्स काफी ज्यादा है। इस राज्य में रोड टैक्स 13-20 पर्सेंट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2023 पर 9:44 PM
बेंगलुरु में ट्रैफिक से निपटने के लिए कितना कारगर होगा कंजेक्शन टैक्स का आइडिया?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में हर रोज 1.2 करोड़ गाड़ियां ट्रैवल करती हैं।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि बेंगलुरु में कंजेशन टैक्स लगाया जा सकता है।  इसके तहत पीक आवर्स में किसी खास शहरी इलाके में प्रवेश करने पर गाड़ियों पर चार्ज लगाया जा सकता है। कर्नाटक में पहले से ही रोड टैक्स काफी ज्यादा है। इस राज्य में रोड टैक्स 13-20 पर्सेंट है। हम आपको इससे जुड़े सवालों के जवाब पेश कर रहे हैं।

किसने दिया प्रस्ताव?

मार्च 2023 में कर्नाटक सरकार ने एक रोडमैप पेश किया था, जिसके तहत इस राज्य को 2032 तक 1 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का प्रस्ताव है। कर्नाटक प्लानिंग कमीशन द्वारा बनाई गई कमेटी, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने राज्य के जीडीपी को बढ़ाकर 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने के लिए कई तरह की सिफारिशें की थीं। इसका मसौदा मार्च 2023 में जारी किया गया था और अंतिम रिपोर्ट सितंबर 2023 में पेश की गई।

कंजेशन टैक्स के बारे में क्या है कहती है रिपोर्ट?

374 पन्नों की इस रिपोर्ट में बेंगलुरु में कंजेशन चार्ज लागू करने का भी प्रस्ताव है। प्रस्ताव के मुताबिक, यह टैक्स पीक आवर्स में शहर में घुसने वाली तमाम गाड़ियों पर लागू होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें