Women Health: पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। जिससे सेहत पर काफी असर पड़ता है। इस दौरान शरीर में काफी कमजोरी महसूस हो सकती है। लिहाजा इस समय पौष्टिक और हेल्दी डाइट लेना चाहिए। जिससे शरीर को पोषण मिले। ताकि दर्द से राहत मिल सकता है। पीरियड्स में हार्मोन्स में काफी उतार-चढ़ाव होते हैं। जिस कारण पीरियड्स में कई बार बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हार्मोन्स का संतुलित रहना भी बहुत जरूरी होता है।
इस मुश्किल के दौर में तली हुई बाज़ार की चीजें जैसे फास्ट फूड या जंक फ़ूड, पैक्ड फूड या अन्य अधिक मसालों वाली चीजों से दूर रहना चाहिए। वहीं इस दौरान मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और अन्य भावनात्मक असंतुलन हो सकते हैं।
पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ शरीर से विषैले तत्वों को दूर करता है। इसलिए इस दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें। भरपूर मात्रा में पानी पीएं। गुनगुना पानी पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। पीरियड्स के दौरान दर्द भरे मेंस्ट्रुअल कैम्प का सामना करना पड़ता है। इसके साथ महिलाओं में काम करने की एनर्जी नहीं बचती है। केला (Banana Benefits in Periods) खाने से इन दोनों दिक्कतों से राहत मिल जाती है। साबुत अनाज का भी सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिससे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे आराम मिलता है।
पीरियड्स की ब्लीडिंग से शरीर में खून की कमी हो सकती है। यही कारण है कि महिलाओं को एनीमिया का खतरा ज्यादा रहता है। पीरियड्स के दौरान चुकंदर का जूस (Beetroot Juice Benefits) पीने से आयरन और फोलिक एसिड मिलता है। इससे खून बनने में मिलती है।
डॉर्क चॉकलेट मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। यह शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन को पैदा करता है। इससे मूड स्विंग में दिक्कत हो तो आराम मिलता है। इसके सेवन से हैप्पी हॉर्मोन बढ़ाने में मदद मिलती है।