World Digestive Health Day: पाचन तंत्र को रखें दुरुस्त, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों से रहें दूर

World Digestive Health Day: बदलती जीवन शैली और अनहेल्दी फूड्स के कारण पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। लोगों को इसके रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जानकारों का मानना है कि पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए डिब्बा बंद खाने से दूरी बना लेनी चाहिए

अपडेटेड May 29, 2023 पर 3:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गर्मी के मौसम में कई लोगों को पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो रही हैं। ऐसे में पाचन सही रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है

World Digestive Health Day: बदलती लाइस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते लोगों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। सदियों से एक कहावत चली आ रही है कि पेट सही तो सब सही। हालांकि यह सिर्फ एक कहावत ही नहीं है, बल्कि एक बड़ी सच्चाई भी है। आप तभी हेल्दी रह सकते हैं। जब आपका पेट सही रहेगा। इन दिनों बहुत से लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में पेट से जुड़ी इन समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की मकसद से हर साल 29 मई को विश्व पाचन दिवस (World Digestive Health Day) मनाया जाता है।

पहली बार विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस 29 मई 2005 को मनाया गया था। विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन (World Gastroenterology Organization-WGO) की ओर से पाचन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। WGO की दुनियाभर में 117 सदस्य संस्थाएं हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) के मुताबिक, दुनिया भर में लाखों लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

डिब्बा बंद खानों से रहें दूर


लोगों की जीवन में इन दिनों डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों वाली चीजें बढ़ी हैं। खानपान में चिकनाई वाली चीजों का सेवन ज्यादा करने से पाचन तंत्र बिगड़ रहा है। बहुत से लोग पाचन तंत्र की गड़बड़ी से परेशान हैं। हेल्थ से जुड़े जानकारों का मानना है कि खाने में रेशेदार चीजों को बढ़ाने की बेहद जरूरत है। इससे पाचन तंत्र सुधरेगा और आंतों से जुड़ी दूसरी बीमारियों से बचा जा सकेगा। भोजन में खास तौर से कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और विटामिन्स की भी जरूरत होती है। पाचन के दौरान शरीर सभी पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है और गैरजरूरी तत्व मल-मूत्र के रास्ते बाहर निकल जाते हैं।

Red Banana: लाल केला में छिपा है सेहत का खजाना, शरीर में बढ़ेगा ब्लड, BP और मोटापे को करता है कंट्रोल

फाइबर फूड्स जरूर खाएं

अगर आप चाहते हैं कि पाचन तंत्र बिल्कुल दुरुस्त रहे तो इसके लिए अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल कर लेना चाहिए। फाइबर फूड से मल को नरम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया भी दूर हो जाते हैं। डाइट में जूस, फल, सूप, सलाद, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें।

पानी पिए

शरीर में पानी की कमी नहीं रहना चाहिए। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए हर घंटे पानी पीते रहें। कहने का मतलब ये हुआ कि दिन भर में 7 से 8 ग्लास पानी जरूर पिएं। वहीं कुछ फूड्स के सेवन से भी आप शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। जैसे खीरा, तरबूज, ककड़ी आदि।

एक्सरसाइज जरूर करें

अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इससे भी पाचन शक्ति बिगड़ने लगती है। हेल्दी पाचन के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इस तरह से आप फिट और हमेशा एक्टिव रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।