World Sleep Day: दुनिया भर में आज वर्ल्ज स्लीप डे (World Sleep Day) मनाया जा रहा है। मार्च महीने के हर तीसरे शुक्रवार को यह दिन मनाया जाता है। इसका मकसद ये है कि लोगों को कितना सोना चाहिए। नींद सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। अधिक नींद लेना भी सेहत के लिए हानिकारक है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे सोना हर किसी के लिए जरूरी है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और हेल्दी रहते हैं। सुबह जब भरपूर नींद लेकर जागते हैं, तो सारा दिन अच्छा बीतता है। जिससे अपना काम फ्रेश मूड और पूरी तरह से ऊर्जावान और एक्टिव होकर कर पाते हैं।
