World Sleep Day 2023: दिनभर की थकान के बाद लोग रात को चैन की नींद सोते हैं। सेहतमंद रहने के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है। लेकिन इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से बहुत से लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। लिहाजा नींद से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने के मकसद से हर साल मार्च महीने के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day) के रूप में मनाया जाता है। आज 17 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर बेंगलुरु की एक कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया है।
